भविष्य जानने की सरल विधि व्यक्ति के जन्म के समय विभिन्न ग्रहों की स्थिति के आधार पर कुंडली बनाई जाती है। इन ग्रहों की स्थितियों के अनुसार विभिन्न योग बनते हैं। इन योगों के निश्चित परिणाम यानी फल होते हैं, जिनके आधार पर व्यक्ति के जीवन की घटनाओं-दुर्घटनाओं, लाभ-हानियों को आसानी से पढ़ा जा सकता है। ऐसे ही महत्वपूर्ण योगों का यह संग्रह है। प्राचीन काल से अपनी प्रामाणिकता सिद्ध करते चले आ रहे योगों को लेखक ने खोज-खोज कर इस पुस्तक में संकिलत किया है। सत्ता का सुख एवं उच्च पदाधिकारी योग जैसे अनेक योगों की जानकारी समाहित की गई है। इसी प्रकार धन संबंधी 137 योगों में अचानक धन मिलने, गड़ा-छिपा धन पाने आदि के साथ यश और शिक्षा आदि से संबंधित योगों का भी वर्णन है। कुल मिलाकर इसमें 891 योगों का श्रेणीबद्ध वर्गीकरण तथा जीवन के महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर