Google Ki Adbhut Kahani by Vipul Vinod ‘अरे, गूगल पर सर्च करो।’ जब कोई जानकारी, चित्र या अन्य सामग्री खोजने की ज़रूरत हो तो एकदम मन से यही समाधान निकलता है। जी हाँ, ऐसा क्या है जो भला आज के युग में गूगल पर न मिले। मन ने प्रश्न किया और उसका समाधान सर्च करते ही क्षण-भर में गूगल पर हाजि़र हो गया, क्या यह किसी अलादीन के चिराग से कम है, कदाचित् नहीं! तभी तो गूगल की इस अद्भुत खोज के आविष्कारक लैरी पेज और सेर्गेई ब्रिन आज दुनिया-भर में युवाओं के लिए आइडल और हीरो बने हुए हैं। यह पुस्तक इन्हीं दो महान छात्रों की प्रेरक जीवनी और उनकी अमर खोज गूगल की अद्भुत कहानी को चलचित्र की तरह पेश करती है। एक ऐसी प्रेरणादायक पुस्तक जो आपका भविष्य बदल देगी और आप भी कुछ अद्भुत करने के लिए प्रेरित हो जाएँगे।