क्या क्यों कैसे? - अशोक साहनी
रीति-रिवाज़ एवं धार्मिक अनुष्ठानों पर आधारित प्रश्नों के व्यावहारिक उत्तर
Kya Kyon Kaise Riti Rivazo Evam Dharmik Anushthano Par Adharit Prashno Ke Vyavahari Uttar By Ashok Sawhney
तन काम में - मन राम में इस पुस्तक के द्वारा आप 150 प्रश्नों के उत्तर जान पाएँगे, जैसे : • भगवान है तो दिखाई क्यों नहीं देता? • मनुष्य का जन्म बार बार क्यों होता है? • एक इंसान गरीब और दूसरा राजा के घर क्यों पैदा होता है? • दूल्हा सबसे पीछे क्यों रहता है? • अर्थी सबसे आगे क्यों जाती है? • जज, वकील काले कपडे क्यों पेहेनते हैं ? • श्रीकृष्ण के सिर पर मोर का पंख क्यों रहता है? • स्त्रियां मांग में सिंदूर और हाथ में चूड़ा क्यों पहनती हैं ? • भगवान, ख़ुदा, गुरु, गॉड, राधे-कृष्ण शब्द कैसे बने? सभी लोग सांसारिक जिज्ञासाओं के जवाब जानना चाहते हैं, परंतु हर ऐसी जिज्ञासा के समाधान हेतु एक स्थान पर जानकारी सुलभ नहीं होती | साहित्य-प्रेमी भाई अशोक साहनी ने अपनी पुस्तक क्या क्यों, कैसे! में इस कमी का सार्थक प्रयास किया है | पुस्तक पढ़कर जानकारियों का खज़ाना सा खुल जाता है | पुस्तक सभी जिज्ञासुओं के लिए पठनीय है |