शिखर पर मिलेगे - जिग जिगलर Shikhar Par Milenge (Hindi Translation of See You At The Top) by Zig Ziglar जिगलर अमेरिका के बहुत प्रसिद्व प्रेरक गुरू हैं। आप अपने अनुभव से बोलते हैं। इसलिए व्यावहारिक हैं।वास्तव में यह सफलता प्राप्ति हेतु एक पाठ्य पुस्तक हैं।यह किताब बातचीत ,कार्यानुभव पर सरल शैली में लिखी हुई है इस पुस्तक में सफलता प्राप्ति हेतु मुख्यतः छः विषयो के बारे में लिखा है। इस में शिखर पर चढने के लिए छः सोपान बताए हैं। आत्म छवि ,दूसरो के साथ आपका रिस्ता ,ध्येय , नजरिया ,कार्य और इच्छा। आत्मविश्वास से आत्मछवि बनती हैं। हिन भावना के होने पर सफलता नही पाई जा सकती है। सफलता पाने हेतु रिश्ते भी सहायक हैं। ध्येय के बिना मंजिल नही मिलती हैं। सकारात्मक नजरिये की भी सफलता प्राप्ति में अहम् भूमिका हैं। सफलता का आधार कर्म यानि कार्य ही तो हैं।ज्वलन्त इच्छा के बिना प्रयत्न सम्भव नही हैं।इस तरह इन छः ही मुख्य बातो को ध्यान में रखने के लेखक ने अनेेक उपाय बताए हैं। शिखर पर मिलेंगे एक दर्शन है,परन्तु इसमें कुछ सिद्वान्त शामिल हैं। ये विचार ,कार्यविधियां ,एवं तकनीक एक पुरा जीवन जी लेनंे से आती हैं। इसमें तीस वर्ष का सेल्स व मानव विकास का अनुभव ,साथ ही साथ जीवन के लगभग सभी क्षे़त्रों से जुडे विश्व के उच्च व्यावसायिक लोगो से व्यक्तिगत लगाव शामिल हैं।