Sir Isaac Newton (Hindi Biography) by Vipul Vinod महान गणितज्ञ, भौतिक वैज्ञानिक, ज्योतिष एवं दार्शनिक करोड़ो सालों से लोग सुनते और देखते आए हैं कि ऊपर से गिरने वाली वस्तुएँ पृथ्वी पर ही आकर टिकती हैं, लेकिन इस पर कभी किसी ने कोई प्रश्न नहीं उठाया कि ऐसा क्यों होता है, परंतु जब न्यूटन के सामने पेड़ से टूटकर सेब भूमि पर गिरा, तो उस सेब ने न्यूटन के मस्तिष्क को ऐसा झकझोरा कि उनके ज्ञान चक्षु खुल गए और उन्होंने मात्रा 24 साल की उम्र में ही सारे आकाशीय पिंडों की गति का नियम खोज डाला। इस महान वैज्ञानिक को प्रकृति से अति प्रेम था। उनका जीवन किसी साधु - संत से कम नहीं था, इसीलिए उन्हें एक वैज्ञानिक संत कहा गया। वे प्रकृति के रहस्यों को खोलने - खंगालाने में ऐसे जुटे कि न केवल भौतिक विज्ञान वरन् रसायन, खगोल, भूगोल और गणित के क्षेत्र में भी उन्होंने अनेक अनसुलझी गुत्थियों को सुलझाया। तो आइए पढ़ते हैं, इस महान वैज्ञानिक संत की प्रेरक जीवन - गाथा।