Vijeta Dhokha Nahin Dete अगली बार अगर कोई आपसे कहे कि व्यापार में नैतिकता और ईमानदारी से काम नहीं चलता—हेराफेरी करनी पड़ती है, दाँवपेंच चलाने पड़ते हैं—तो जॉन हंट्समैन की यह पुस्तक उन्हें भेंट कर दीजिए। हंट्समैन ने शून्य से बिजनेस प्रारंभ किया और शिखर पर पहुँचे। उनकी सफलता का प्रमाण है फोर्ब्स द्वारा बनाई अमेरिका के सबसे अमीर लोगों की सूची में हंट्समैन का नाम होना। इस पुस्तक में उन्होंने बिजनेस की सफलता के गुर बताए हैं। यह पुस्तक आपके अंतर्मन की आवाज को जगाएगी, कठिन परिस्थितियों से आपके जूझने की शक्ति को बढ़ाएगी और आपको नैतिक मूल्यों का साथ छोड़े बिना सफलता के मार्ग पर ले चलेगी। आज के वित्तीय संकटों व लगातार हो रहे घोटालों के समय में यह सबसे व्यावहारिक और महत्त्वपूर्ण बिजनेस पुस्तक है, जो युवा उद्यमियों को कोर्स पुस्तक की तरह पढ़ाई जानी चाहिए।